Wednesday, October 28, 2026

T20 WorldCup: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच आज आर या पार का मुकाबला

एयरनाउ डेस्क : ICC WorldCup 2026 में अब रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया है, रोज मुकाबले हो रहे हैं। ऐसे में 25 फरवरी को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर 8 का एक और मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7 बजे से श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबले बेहद ही अहम होने वाला है, क्योंकि जो टीम हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता बहुत ही कठिन हो जाएगा। सीधे तौर कहें तो दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो की स्तिथि है।

न्यूज़ीलैंड का सुपर 8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था, जो की बारिश के कारण रद्द हो गया था। टॉस हुआ था लेकिन बारिश नहीं रुकने के कारण अंपायर्स ने कप्तानों से बात कर मैच रद्द करने की घोषना कर दी थी, और इसके तहत दोनों टीमों को एक एक अंक मिले थे. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच की बात करे तो वो हमेशा से स्पीन्रस के लिए फायदेमन रही है.इस स्टेडीयम में अब तक 64 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टिम को 27 बार जित मिली है, और दूसरी बार बैटिंग करने वाली टिम को 36 बार. वहीं इनके हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टिम्स 28 बार आमने सामने आ चुकी हैं. जिसमें से 16 बार न्यूजीलैंड और 11 बार श्रीलंका जिती है, और एक मैच बेनतिजा रहा.

दोनों की संभावीत 11: 

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा,पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, जेनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलंका, कुसल परेरा।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन,डिवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर