Wednesday, June 24, 2026

बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों का हुआ शपथ ग्रहण, पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद

पटना : बिहार में पिछले महीने बनी सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण गुरूवार दोपहर ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुरू हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री मंच पर मौजूद हैं. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण वंदे मातरम् के गान के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नए मंत्रियों के नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा, जिसके बाद नए मंत्रियों को समूह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीय़ता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें : बिहार में आज 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े BJP नेता होंगे शामिल

निशांत कुमार भी बने मंत्री

पटना के गांधी मैदान में भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उन्होंने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. इस भव्य समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे.

32 मंत्रियों ने ली शपथ

सूत्रों के मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली. NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई थी. बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा गया है. इनमें बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री हैं.

बीजेपी से ये बने मंत्री

राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह

जेडीयू से ये बने मंत्री

निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता

अन्य सहयोगी दलों में एलजेपी (आर) से संजय पासवान और संजय सिंह, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम से बने दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले मांझी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल विस्तार पर अपने बयान में कहा, ‘ये बिहार है और यहां एनडीए की सत्ता रही है. अच्छा काम हुआ है. कई लोगों में यह आशंका थी कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे; लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर अपार उदारता का परिचय दिया… प्रधानमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आ चुके हैं. ये वास्तव में बिहार के लिए सौभाग्य की बात है…’

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर