कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर सुवेंदु अधिकारी ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। राज्यापाल आर एन रवि ने उन्हें पद एवं गोपवनीयता की शपथ दिलाई।
Highlights:
पीएम मोदी समेत कई अन्य रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई बड़े नेता व बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं और बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं।
मंच पर केंद्रीय मंत्री व लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भी मौजूद दिखे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के लिए मांगे आवेदन
पांच नए मंत्रियों ने भी ली शपथ
ब्रिगेड मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पांच अन्य नेताओं दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल, बनगांव उत्तर से BJP विधायक अशोक कीर्तनिया, रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक क्षुदीराम टुडू और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मंच पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। पीएम मोदी ने उनके पैर छुए और गले लगाया।


