Thursday, July 23, 2026

चर्चित कथावाचिका साध्वी प्रेम बाईसा की संदेहास्पद मौत, कथित सुसाइड नोट वायरल

जोधपुर : राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार शाम जोधपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी मौत के करीब चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया। इस नोट में लिखी गई बातों को करीब 6 महीने पुराने एक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जुलाई 2025 में साध्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे एक व्यक्ति के गले लगती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर अश्लील बताया गया। इसके बाद साध्वी ने 16 जुलाई 2025 को बोरानाडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति उनके पिता वीरमनाथ (गुरुजी) हैं। यह वीडियो साल 2021 का था, जब वे अवसाद में थीं और उनके पिता उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।

सीसीटीवी वायरल वीडियो 

साध्वी ने आरोप लगाया था कि उनके ही पूर्व स्टाफ ने यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे से निकालकर वायरल किया। आरोपियों में साउंड सिस्टम लगाने वाला जोगेंद्र उर्फ जोगाराम, उनका पूर्व ड्राइवर रमेश, जोगेंद्र की पत्नी कृष्णा सहित अन्य लोग शामिल थे। इन लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पुलिस ने 20 जुलाई 2025 को मुख्य आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने माना था कि वह साध्वी से बदला लेना चाहता था। उसका मकसद न सिर्फ पैसे ऐंठना था, बल्कि साध्वी की भागवत कथाओं को रद्द करवाना भी था।

सुसाइड नोट

उस समय साध्वी ने कहा था कि उनकी छवि खराब की गई है और वे अपनी सच्चाई साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा देने को तैयार हैं। अब सामने आए कथित सुसाइड नोट में भी उन्होंने इसी घटना का जिक्र किया है। फिलहाल यह सवाल उठ रहे हैं कि आरोपी जमानत पर छूटने के बाद क्या साध्वी को फिर से परेशान किया जा रहा था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि सुसाइड नोट कब और किसने पोस्ट किया। पुलिस साध्वी की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साध्वी को बुखार था और आश्रम में इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर