Sunday, September 13, 2026

गुजरात के गोधरा में एक ही परिवार के चार लोगों की संदेहास्पद मौत, दम घुटने से मौत की आशंका

गुजरात : गुजरात के गोधरा में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर में लगी आग से उठे जहरीले धुएं की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। खास बात यह है कि परिवार के बड़े बेटे की उसी दिन सगाई होनी थी, जिसकी तैयारियां रात में ही पूरी की गई थीं। मृतकों में कमलभाई दोषी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45), बड़ा बेटा देव (24) और छोटा बेटा राज (22) शामिल हैं। सभी लोग गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें धुएं की भनक भी नहीं लग पाई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखा सोफा किसी कारण से आग की चपेट में आ गया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट या किसी दूसरे तकनीकी कारण से लगी। घर चारों तरफ से कांच से बंद था, जिस वजह से धुआं बाहर नहीं निकल पाया और पूरा घर जहरीले धुएं से भर गया। धुआं इतना ज़हरीला था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। सुबह जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Also Read : मिस यूनिवर्स 2025 : मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं नए खिताब की विजेता

फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य अपनी जान गंवा चुके थे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोषी परिवार गोधरा में वर्धमान ज्वेलर्स के नाम से काफी जाना-पहचाना था। देव दोषी की आज सगाई होनी थी, लेकिन खुशी का यह मौका मातम में बदल गया। जिस घर से दूल्हे की बारात की तैयारी थी, उसी घर से चारों की अर्थियां उठीं। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर