Monday, November 2, 2026

डायन के शक में देवर ने शूटर से कराई भाभी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए चूल्हे में जलाया

रांची: झारखंड की राजधानी के ग्रामीण इलाके तमाड़ से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। तालाडीह की रहने वाली एतवारी कुमारी की संदेहास्पद मौत का सच अब सामने आ चुका है। पुलिस तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि महिला की मौत चूल्हे की आग से झुलसने से नहीं हुई थी, बल्कि उसे 2 लाख की सुपारी देकर उसके देवर ने ही गोली मरवाई थी।

जादू-टोना का शक और हत्या

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का मुख्य सूत्रधार मृतका का अपना देवर सोनाराम लोहरा है। सोनाराम को अपनी भाभी पर ‘जादू-टोना’ करने का शक था। इसी अंधविश्वास के चलते उसने एतवारी को रास्ते से हटाने का फैसला किया और राहे के बासाहातू निवासी शूटर विष्णु महतो को 2 लाख रुपये की सुपारी दी।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता, मृतिका का देवर सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा और शूटर विष्णु महतो शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, 2 मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया

रविवार, 1 फरवरी की रात साजिश के तहत शूटर विष्णु महतो अपने साथियों के साथ एतवारी के घर पहुंचा। वहां पहले से ही सोनाराम के सहयोगी मौजूद थे। जिसके बाद शूटर ने एतवारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली के निशान छिपाने के लिए हत्यारों ने घर के चूल्हे में आग जलाई और शव को उसी पर रख दिया। अगले दिन

पोस्टमार्टम से हुआ खुलसा

प्रथम दृष्टया इसे चूल्हे की आग से हुई मृत्यु माना गया। लेकिन सोमवार 2 फरवरी को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने
पूरे मामले को पलट कर रख दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत आग से नहीं, बल्कि सिर में
गोली लगने से हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर