Sunday, September 13, 2026

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओड़िसा की मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप, हिरासत में संदिग्ध

ओड़िसा  : पश्चिम बंगाल के बर्दवान पश्चिम ज़िले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप की पुलिस जांच कर रही है. छात्रा ओडिशा की रहने वाली थी. फिलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. छात्रा के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस बीच, कोलकाता में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले पर कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है.

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नेरट के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों को बताया, “मामले की जांच की जा रही है. दोषियों की शिनाख्त और तलाश की कोशिश हो रही है. यह मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है.” फिलहाल मेडिकल कॉलेज की ओर से जांच की रिपोर्ट नहीं आई है.

पुलिस ने छात्रा के माता-पिता की ओर से दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि छात्रा शुक्रवार रात को करीब आठ बजे अपने एक परिचित के साथ कुछ खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर निकली थी. वहां कुछ युवकों ने छात्रा पर अशालीन टिप्पणी की और उसके साथ खींचतान की. उन्होंने छात्रा के मोबाइल और पैसे छीन लिए. उसके बाद पुरुष साथी को धमकी देकर वहां से भगा दिया गया और नजदीक के जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया. छात्रा के माता-पिता ने घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह दुर्गापुर पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज की.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथी ने ही बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज किया है. छात्रा के माता-पिता ने मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारी बेटी यहां सुरक्षित नहीं है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.” छात्रा की मां ने उसके साथ गैंगरेप का दावा किया है. लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने से पहले इस बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोषियों का पता लगाने के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इससे पहले बीते साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के बाद उनकी हत्या की का मामला काफ़ी दिनों तक गरमाया रहा था. उसके बाद इसी साल जून में कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ रेप का मामला भी आया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर