Wednesday, July 22, 2026

एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेने आए सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक. के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाक़ात की. पीएम मोेदी ने उनसे चर्चा की कि भारत आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में क्या काम कर रहा है और गूगल इस क्षेत्र में भारतीय स्टूडेंट्स और पेशेवरों के साथ मिलकर कैसे काम कर सकता है.

पिचाई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए हैं, जो यहां भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई. भारत एआई के क्षेत्र में जो काम कर रहा है, उस पर चर्चा हुई और इस बात पर भी बात हुई कि गूगल इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ कैसे काम कर सकता है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर