Saturday, October 31, 2026

जेएसएससी सीजीएल रद्द, सीएम ने कहा – 2014 से अबतक की सारी परीक्षाओं की होगी जांच, आंदोलनरत छात्रों ने मनाया जश्न

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को घोषणा की कि TDPL द्वारा वर्ष 2014 से अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाता है। इसमें जेएसएससी सीजीएल परीक्षा भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि TDPL ने जितनी परीक्षाएं आयोजित की हैं, उन्हें रद्द किया जाता है। सरकार इससे पहले 14वीं JPSC परीक्षा और दो बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले चुकी है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और गड़बड़ीमुक्त बनाने के लिए सरकार ने नई कमेटी गठित करने का भी ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें : छात्र आंदोलन से आम जनता को भटकाने का प्रयास मात्र है झामुमो का एमएमडीआर विधेयक का विरोध : भाजपा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी। परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SOP बना हुआ है। अगर SOP का पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती। उस रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें जोड़ी जाएंगी। रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया है…”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल के नेतृत्व में गठित होने वाली कमेटी भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया, नियम-कायदे और व्यवस्था को लेकर सुझाव देगी, ताकि परीक्षाओं में अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

छात्रों ने मनाया जश्न, कहा – Thank You CM

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पिछले 24 दिनों से रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना व प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनरत छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। स्टेडियम परिसर में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” और “Thank You CM” के नारे गूंजते रहे। सरकार के ऐलान के बाद आंदोलनरत छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। जयपाल सिंह स्टेडियम में जश्न का माहौल है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर