Wednesday, October 28, 2026

पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और गांवों तक लोकतंत्र की जड़ों को सशक्त बनाना प्राथमिकता : केशव महतो कमलेश

रांची : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर सहित चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार, पर्चा व मोबाइल बरामद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सत्ता के विकेंद्रीकरण और ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। राजीव गांधी जी का सपना था कि गांवों की सरकार गांवों के लोगों के प्रति जवाबदेह हो और विकास की योजनाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो। हमें इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी श्री शांतनु मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा तथा पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। वे कांग्रेस की विचारधारा और राजीव गांधी जी के पंचायती राज संबंधी दृष्टिकोण को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शांतनु मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, राकेश सिन्हा, जयशंकर पाठक, उज्जल तिवारो, गजेंद्र सिंह,सोनल शांति,मुकेश यादव उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर