न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रहे घमासान के बीच बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दिलीप मंडल पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
अर्घ्य मंडल की गिरफ्तारी से बढ़ा मामला
इस मामले में इससे पहले विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल को दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए थे। इस कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान में हथियारों का जखीरा मिला था, जिसके बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिनसे विधायक दिलीप मंडल की भूमिका भी संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गए थे।
पहले से कई मामले दर्ज
दिलीप मंडल दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक हैं। उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी से पहले कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहे थे।
कई दिनों की तलाश और लगातार छापेमारी के बाद STF की टीम ने दिलीप मंडल को पुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उन्हें पश्चिम बंगाल लाकर आगे की पूछताछ करेगी। अधिकारियों के अनुसार, मामले में हथियारों के नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में पूर्व ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप


