Wednesday, July 29, 2026

वृंदावन में यमुना नदी पर स्टीमर पलटा, 6 पर्यटकों की मौके पर मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

मथुरा: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया, जिसमें 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज हवा चल रही थी। स्टीमर नदी के बीच पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया और डगमगाने लगा। इसी दौरान स्टीमर की रफ्तार भी बढ़ गई और वह पीपा पुल से टकराकर पलट गया। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी बचाव कार्य में जुटे हैं। अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटना में बचाए गए एक पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि वे सभी पंजाब के जगरांव से घूमने आए थे। अचानक तेज हवा के कारण स्टीमर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, घटना के समय वृंदावन में लगभग 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। खराब मौसम भी हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। वृंदावन में हुआ यह हादसा बेहद दुखद है। फिलहाल बचाव कार्य तेजी से जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर