रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मतदान में पराजित यह सरकार मतगणना में लूट का प्रयास की योजना बना रही।रात 8 बजे मतगणना रोक कर दूसरे दिन पूरा करने के पीछे मंशा ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे भी सीसीटीवी कैमरा केवल दिखावा है, कोई काम नहीं कर रहा ऐसी सूचना मिल रही।
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रात में कोयला,बालू चोरी के बाद अब वोट चोरी का प्रयास राज्य सरकार कर रही। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतगणना को बीच ने नहीं रोकने का आग्रह किया।

