Thursday, October 29, 2026

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड के खुलासे से पहले एसएसपी व सिटी एसपी पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, की पूजा अर्चना

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या मामले का खुलासा रांची पुलिस आज कर सकती है. मामले का खुलासा करने के पूर्व एसएसपी राकेश रंजन व सिटी एसपी ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया. पूजा अर्चना के बाद एसएसपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली

एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया गया. एसएसपी ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और एक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया.

बता दें कि मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई थी, इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस कर करने वाले हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर