Saturday, October 31, 2026

श्रावणी मेले के लिए दानापुर-भागलपुर के बीच चलेगी 16 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

पटना: श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल्वे ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दानापुर और भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, (ट्रेन नंबर- 03234/03233)दानापुर- भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा और इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। यह ट्रेन पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल और सुलतानगंज होते हुए चलेगी। ट्रेन में जनरल और स्लीपर क्लास के कोच के साथ दो एसएलआरडी कोच भी लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव की धूम, संस्कृति और प्रकृति का दिख रहा संगम

ट्रेन नंबर 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 9 और 10 अगस्त को दानापुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात करीब 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 03233 भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन  9,10 और 11 अगस्त को भागलपुर से रात 1 बजे चलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ही स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया  गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने 8 से 17 अगस्त तक हर रोज डीडीयू-गया-डीडीयू अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड होते हुए गया तक चलेगी।

श्रावणी मेले की शुरुआत होते ही बाबा के भक्तों का सेलाब सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक नजर आने लगता है।  सुलतानगंज से लेकर देवघर और गया से लेकर जसीडीह तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है और ऐसी स्थिति में ट्रेनों में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है जिस वजह से रेल्वे ने श्रद्धालुओं के सफर को और आसान बनाने के लिए हर साल स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है। श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुलतानगंज और आसपास के इलाकों में पहुंचते हैं। ऐसे में रेल्वे के इस फैसले से यात्रियों को भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर