Saturday, October 31, 2026

वर्ल्ड कप फुटबॉल के फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद स्पेन बना नया फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन

खेल डेस्क : स्पेन ने रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद दूसरी बार पुरुष फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया. मैच का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने किया, उन्होंने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही अर्जेंटीना के लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने की शर्त के बीच संसद मार्च आज, दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं, जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल

यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पूरे मुक़ाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की तुलना में अधिक और बेहतर मौके बनाए. मैच के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने स्थानापन्न खिलाड़ी निको विलियम्स के हेडर को कंट्रोल करते हुए नज़दीक से जोरदार शॉट लगाया, जिसे अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ रोक नहीं सके. दूसरी ओर अर्जेंटीना का खेल काफी हद तक रक्षात्मक और मुकाबले की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने वाला रहा.

एम्बापे ने जीता गोल्डन बूट

WhatsApp Image 2026 07 20 at 09.47.02

फ़्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 में गोल्डन बूट जीतकर इतिहास रच दिया है. वह वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार यह पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. एम्बापे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया. मेसी 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे.

सेमीफ़ाइनल तक एम्बापे और मेसी दोनों 8-8 गोल के साथ बराबरी पर थे. इसके बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ़ मुकाबले में एम्बापे ने दो शानदार गोल दागकर अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी. इससे पहले एम्बापे ने 2022 कतर वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट जीता था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर