Sunday, November 1, 2026

बहन को 2 बोरी गेहूं देने की बात पर हुए विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क : यूपी के बलिया स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में 2 बोरी गेहूं को लेकर बेटे ने अपने ही पिता के मार डाला और मां पर भी हमला किया. मृतक की पहचान 75 वर्षीय महेंद्र चौहान के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

2 बोरी गेहूं देने की बात पर विवाद

जानकारी के अनुसार, महेंद्र ने अपने बेटे पप्पू से 2 बोरी गेहूं अपनी बेटी (पप्पू की बहन) को देने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर 2 दिनों तक घर में विवाद हुआ. बुधवार की सुबह एक बार फिर उसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया. लोगों ने कहा इस दौरान पप्पू ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं पिता को बचाने के लिए मां सामने आई तो बेटे ने मां पर भी हमला कर दिया जिसमें वो घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने महिला को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़े: चाईबासा के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन के जवान को लगी गोली

कलयुगी आरोपी बेटा गिरफ्तार

मृतक के पुत्र शुकुल चौहान ने पप्पू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपी बेटे पप्पू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं इस संबंध में एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि मृतक ने आरोपी से बहन को गेहूं देने के कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने अपने ही पिता के सिर में डंडे से वार कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर