Monday, November 2, 2026

‘Lock Upp’ में शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा: ‘मैं एंगेज्ड हूं’- सच में हुई सगाई या था मजाक?

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों ‘Lock Upp: Sach Ya Saza’ में नजर आ रही हैं। शो में कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोल रहे हैं। इसी बीच शिवांगी ने एक ऐसा बयान दिया जिसने सबको चौंका दिया।

शिवांगी ने कहा ‘मैं एंगेज्ड हूं’

शो के एक टास्क के दौरान शिवांगी श्रेया कालरा से बात कर रही थीं। श्रेया ने उनसे शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किया। पहले तो शिवांगी ने कहा कि अब वो शादी करना चाहती हैं। फिर जब उनसे पूछा गया कि कैसा पार्टनर चाहिए, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “वैसे मैं एंगेज्ड हूं।”

सोशल मीडिया पर मची खलबली

बस इतना कहना था कि शिवांगी का ये क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। फैंस तुरंत अंदाजा लगाने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने सीक्रेटली सगाई कर ली है या ये सिर्फ शो का हिस्सा था, मजाक में बोला गया।

हालांकि, शिवांगी ने इसके बाद इस टॉपिक पर कुछ और नहीं कहा। इसलिए अभी ये कन्फर्म नहीं है कि उनका ‘एंगेज्ड’ वाला बयान सच था या सिर्फ एक लाइन।

कुशाल टंडन से ब्रेकअप याद आया

शिवांगी के इस बयान के बाद फैंस को उनका पुराना रिश्ता भी याद आ गया। शिवांगी का नाम एक्टर कुशाल टंडन के साथ जुड़ा था। दोनों ने ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था।

पिछले साल कुशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वो और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप को करीब 5 महीने हो चुके हैं।अब शिवांगी के ‘एंगेज्ड’ वाले कमेंट के बाद फैंस ये जानने को बेताब हैं कि क्या उन्होंने मूव ऑन कर लिया है?

इसे भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर