Monday, November 2, 2026

6 वर्ष बाद जेल से बाहर निकले शरजील पहुंचे पटना, भाई की शादी में होंगे शामिल

पटना : दिल्ली दंगा के आरोप में करीब 6 वर्षों से जेल में बंद जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम शुक्रवार शाम पटना पहुंचे। 2020 दिल्ली दंगा में UAPA के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से भाई के शादी के लिए 10 दिन की अंतरिम राहत देते हुए जमानत दी है, जिसके बाद वह जेल से बाहर निकल पटना पहुंचे।

पटना पहुंचने के बाद मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन इस दौरान उनके एक सहयोगी ने कहा कि कोर्ट ने मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी है। भाई की शादी में आये हैं।

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर तीका हमला – ‘क्या मोदी बंगाल की जनता से इतने डरे हुए हैं?’

बता दें कि शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। उनके ऊपर 2020 में दिल्ली में CAA के विरोध में दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसके साथ ही उनके ऊपर UAPA भी लगाया गया है। वह करीब 2020 से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं जिन्हें अब भाई की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है।

शरजील पुलिस की सुरक्षा में अपने भाई की शादी में शामिल होने आये हैं। वह करीब 6 वर्ष बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकले हैं। बता दें कि दिल्ली दंगे में 54 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से अधिक व्यक्ति जख्मी हो गये थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर