Thursday, October 29, 2026

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर तीका हमला – ‘क्या मोदी बंगाल की जनता से इतने डरे हुए हैं?’

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुखिया ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता ने हमें अपार आशीर्वाद, शुभकामनाएं, प्रार्थनाएं और समर्थन दिया है. हमने भी उनकी सेवा करने की पूरी कोशिश की है.” पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को मतगणना होगी.

इसे भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल समेत अन्य ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि पर इंडियन ऑयल ने क्या कहा?

सीएम ममता ने बीजेपी पर साजिशें रचने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से हर चुनाव में हमने कई तरह की साजिशें देखी हैं, लेकिन इस बार तो साजिश की सारी हदें पार कर दी गई हैं. ऐसा लगता है कि वे किसी भी तरह से बंगाल पर कब्ज़ा करना चाहते हैं और राज्य की सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार एक गहरी साजिश रच रही है. देश को तबाही के कगार पर धकेल दिया गया है. कई राज्यों में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.” सीएम ममता ने कहा, “बंगाल में एक ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ थोप दिया गया है, क्योंकि बीजेपी जानती है कि होने वाले विधानसभा चुनावों में उसकी हार होगी. क्या पीएम मोदी बंगाल की जनता से इतने डरे हुए हैं?”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर