Sunday, November 1, 2026

पलामू में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 80 वाहन जब्त, 4 FIR व 24.19 लाख की वसूली

पलामू : उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मई माह में खनन कार्यालय की कार्रवाई में 80 वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें 4 एफआईआर भी दर्ज की गयी है। वहीं 24.19 लाख रुपये की वसूली की गयी है।

इसे भी पढ़ें : रांची में RSS कार्यालय पर फेंकी गई दो संदिग्ध बोतलें, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता

वहीं परिवहन कार्यालय की तरफ से 60 वाहनों को जब्त कर उनसे 8.91 लाख रुपये की वसूली की गयी है। हरिहरगंज में अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया है। उपायुक्त ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने मानसून अवधि में एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए संवेदनशील बालू घाटों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।

डीसी ने कहा कि बीते दिनों हुसैनाबाद अंचल में एक बंद पड़े माइंस में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गयी थी। इसी तरह की घटना दोबारा नहीं हो, यह सुनिश्चित करने की बात कही गयी। उन्होंने माइंस क्लोजर रिपोर्ट का पूर्ण रूप से पालन करने की बात कही।

बैठक में विभिन्न अंचलों एवं थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई, जब्ती, प्राथमिकी एवं ट्रेंच कटिंग की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों से कार्रवाई की रिपोर्ट शून्य प्राप्त हो रही है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संबंधित अधिकारी सक्रिय रूप से अभियान संचालित करें।

उपायुक्त ने अवैध खनन रोकने हेतु चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त ट्रेंच कटिंग कराने, अस्थायी चेकनाका को सुदृढ़ करने, सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। ओवरलोड वाहनों एवं बिना ई-ट्रांजिट चालान के परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसपी कपिल चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर