Thursday, April 23, 2026

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण अगलगी में 7 घर जलकर राख, बेघर हुए कई परिवार

गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। भरकट्टा ओपी क्षेत्र में लगी इस आग ने तेज हवा के कारण कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सात घर आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खत्म हो चुका था।

इसे भी पढ़ें: कांके डैम के पास पुलिस मुठभेड़ में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्यकांड का आरोपी सत्यम पाठक घायल

इस दर्दनाक घटना में लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात तक आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी के बाद हालात बेहद दयनीय हो गए हैं। कई परिवारों के पास अब पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं और वे पूरी तरह दूसरों की मदद पर निर्भर हो गए हैं।

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर