रांची : झारखंड के सरायकेला जिला स्थित आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 की निवासी शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं (बायो साइंस) की परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया है। जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी ICSE ने गुरूवार 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. शांभवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे जमशेदपुर तथा सरायकेला-खरसावां जिले में हर्ष का माहौल है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : झारखंड PGT शिक्षक नियुक्ति में दोहरी डिग्री विवाद पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
डॉक्टर बनना चाहती है शांभवी तिवारी
रविवार 3 मई को होने वाली नीट की परीक्षा में शामिल होने वाली शांभवी तिवारी डॉक्टर बनना चाहती हैं। शांभवी तिवारी के पिता राकेश रमन ऑल इंडिया रेडियो में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं। जबकि शांभवी की माता निभा सिन्हा सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल में पीजीटी केमिस्ट्री टीचर हैं। पिता राकेश रमन ने बताया कि शांभवी रोज 9 घंटे पढ़ाई करती हैं। जब स्कूल जाती थीं तो स्कूल से आने के बाद वह दो-दो घंटे करके रात तक 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। अब स्कूल नहीं है तो वह सुबह उठकर भी कुछ घंटे पढ़ाई कर लेती हैं।
यह हैं सफलता के टिप्स
राकेश रमन ने बताया कि उन्होंने कभी शांभवी से पढ़ने के लिए नहीं कहा। वह खुद ही पढती हैं। पढ़ना उनका शौक है। हां पढ़ाई को लेकर वह शांभवी को गाइड जरूर करते हैं। सेल्फ स्टडी पर शांभवी का ज्यादा जोर है। इसके अलावा, साकची की आकाश कोचिंग भी शांभवी ने ज्वाइन की है।
राकेश रमन ने कहा कि स्टूडेंट को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। कॉमर्स, आर्ट, साइंस जिस सब्जेक्ट में उनकी दिलचस्पी हो, उसी के साथ उन्हें अपनी पढ़ाई आगे बढ़ानी चाहिए। स्टूडेंट को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई बनानी चाहिए। तभी सफलता हाथ लग सकती है।


