Monday, November 2, 2026

सरायकेला : दिनदहाड़े डिलीवरी बॉय पर हमला, टोल प्लाजा के पास मारपीट-छिनतई से मचा हड़कंप

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और छिनतई के प्रयास की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद कुछ देर तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कौशल विकास मिशन सोसाइटी पर भाजपा का गंभीर आरोप, फर्जी बैंक गारंटी से लेकर करोड़ों का हुआ भुगतान

मिली जानकारी के अनुसार, ब्लैंकेट कंपनी में कार्यरत डिलीवरी बॉय कुश टुडू रविवार दोपहर करीब 2:55 बजे डिलीवरी के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान दो वाहनों पर सवार तीन युवकों ने उसे टोल प्लाजा के पास रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे रुपये की मांग की। विरोध करने पर स्कूटी सवार दो युवकों और बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक युवक ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा छिनतई का प्रयास किया।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि भागते समय एक वाहन का नंबर JH05DL-4479 स्थानीय लोगों ने नोट कर लिया। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। आदित्यपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर