क्राइम डेस्क : झारखंड के पाकुड़ जिले में गुरूवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना का खुलासा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार पति ने घटना को अंजाम देते हुए अपनी पत्नी व सास की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कहा जा रहा है कि पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ताकि घटना के कारणों का खुलासा हो सके.
इसे भी पढ़ें : रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली मुद्दे पर आंदोलनरत छात्रों से वार्ता से पहले ये कहा


