Friday, October 30, 2026

दुमका में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, मृतकों में दो मासूम भी शामिल

दुमका : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया है. मृतकों की शिनाख्त बीरेंद्र मांझी (उम्र करीब 32 वर्ष), पत्नी आरती कुमारी (उम्र करीब 28 वर्ष) और दो मासूम बच्चे रोही (5 वर्ष) व विराज (3 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस की शुरूआती जांच में मिली जानकारी के मुताबिक बीरेंद्र ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, फिर अपनी जान दे दी. घटना के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है.

WhatsApp Image 2025 11 23 at 10.02.00 1

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीरेंद्र मांझी की पत्नी आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके दुमका के पालोजोरी में थीं. शनिवार को ही बीरेंद्र उन्हें और बच्चों को लेकर घर लौटा था. रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में बीरेंद्र का शव देखा, उसके बाद घर के अंदर भी तीन और शव मिले. घटना बीती देर रात होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर