चन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है, जिसके बाद अब सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।
Highlights:
NDA में सीटों का फाइनल बंटवारा
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत कुल 234 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK 178 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। गठबंधन में शामिल पट्टाली मक्कल काची को 18 सीटें दी गई हैं, जबकि अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। सीटों के बंटवारे के बाद अब सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवारों की घोषणा और प्रचार अभियान तेज करने में जुट गए हैं। राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला कड़ा होने की संभावना है।
यह भ पढ़ें: राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केसीसी की धीमी प्रगति पर जताई चिंता
कांग्रेस ने उठाया उम्मीदवार पर सवाल
इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक मांग की है। कांग्रेस ने केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि राजीव चंद्रशेखर ने अपने हलफनामे में बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में स्थित करीब 200 करोड़ रुपए के बंगले की जानकारी छिपाई है। यह बंगला लगभग 49,000 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ बताया जा रहा है। अब इस मामले में चुनाव आयोग के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी पर असर पड़ सकता है। तमिलनाडु चुनाव से पहले सीट बंटवारे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।

