Monday, September 14, 2026

झारखंड के पलामू में सोन नदी में छठ के दिन तीन युवक के डूबने की आशंका, खोज जारी

झारखंड : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में छठ के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पोखराही गांव के पास सोन नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनके अब तक नहीं मिलने से गांव में मातम पसर गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी सन्नाटा और भय का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर कुछ युवक सोन नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक तेज बहाव और गहराई में चले गए, जिसके चलते उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। डूबने वालों में दो युवक पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं, जो अपने ससुराल पोखराही गांव में छठ मनाने आए थे।

Also Read : कश्मीर की चिंता छोड़ झारखंड की चिंता करें – आदित्य साहू ने राधाकृष्ण किशोर को घेरा

डूबने वाले युवकों की पहचान अंकुश पासवान (22 वर्ष), निवासी शेरघाटी, बिहार; आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष), निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार और रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष), निवासी पोखराही गांव के रूप में की गई है। तीनों युवक परिवार के साथ छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोन नदी पहुंचे थे लेकिन यह खुशी का त्योहार हादसे में बदल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व खोज अभियान शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार खोजबीन जारी है, हालांकि तीनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इस घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ जैसे पवित्र पर्व पर हुए इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के तेज बहाव वाले हिस्सों से दूर रहने की अपील की है और खोज अभियान जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर