Thursday, May 28, 2026

साध्वी निरंजन ज्योति बनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने बुधवार को पद ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने की तस्वीरें साझा करते हुए ज्योति ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥ नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.

प्रधानमंत्री का जताया आभार

उन्होंने लिखा कि पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों. इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. “जब पिछड़ा समाज सशक्त होगा, तभी भारत चतुर्दिक विकास पथ पर अग्रसर बनेगा”

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

पूर्व सांसद के पदभार ग्रहण करने पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी.

झारखंड भाजपा ने दी बधाई

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का झारखंड भाजपा ने भी स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साध्वी निरंजना ज्योति को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं साध्वी निरंजना के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही प्रदान किया। आज आयोग के द्वारा देश के पिछड़ा वर्ग से आने वाले करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़े, वंचित समाज के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। निरंजना ज्योति जी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर