Friday, October 30, 2026

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बवाल, रिजिजू बोले-नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगें

नई दिल्ली : पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने काफ़ी हंगामा किया. इस दौरान राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच काफी नोकझोंक हुई. रिजिजू ने कहा कि राहुल गलत बयानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास उनके बयान के समर्थन में कोई कागजात है तो उसे दिखाएं.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा अंधभक्त तो भिड़ गए रिजिजू, तुरंत टोका- ‘ये असंसदीय’

‘सदन में आकर बैठने की हिम्मत नहीं’

चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने स्टूडेंट्स पर गोली चलाने का आदेश दिया था.” उन्होंने कहा, “गृह मंत्री के अंदर इतनी हिम्मत नहीें है कि वो सदन में आकर बैठें. मैंने देखा कि 30 कारों के काफ़िले में गृहमंत्री कांपते हुए बैठे हुए थे. गृह मंत्री आज यहां क्यों नहीं है? गृह मंत्री ने स्टूडेंट्स पर शूटिंग का आदेश दिया था.”

बयान पर सदन में भारी हंगामा

राहुल गांधी के इस बयान पर सदन में भारी हंगामा हुआ और सत्तारूढ़ दलों के सांसदों ने उनसे माफ़ी मांगने को कहा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सोचिए आप कितनी गलत बात बोल रहे हैं. आप कितनी अजीब बात बोल रहे हैं. किसने आदेश दिया. ये गलत बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप ऐसा मत बोलिए आप नेता प्रतिपक्ष हैं. रिजिजू ने कहा कि आपको गंभीरता से बोलना चाहिए. आप किस आधार पर ये बयान दिया है ये बताइए? किसने आपको बताया और किस तर्क के साथ आपने ये बयान दिया है. ये बहुत गलत बात बोली है राहुल गांधी ने. रिजिजू ने कहा कि  इसपर आपत्ति जताता हूं, राहुल आप माफी मांगिए, इसको कार्यवाही से निकालिए. ये गंभीर आरोप है. ये आप कैसे बोल सकते हैं.

रिजिजू बोले- राहुल माफी मांगे 

किरेन रिजिजू ने कहा कि अखिलेश यादव जो बोल रहे हैं राहुल गांधी ने वो बात नहीं कही है. रिजिजू ने कहा कि उन्होंने सीधे नाम लेकर कहा कि फायरिंग ऑर्डर दिया. रिजिजू ने कहा कि ये समझते हैं कि कितना गंभीर आरोप. अगर राहुल जांच की मांग करते वो हम मानते. अखिलेश जो बोल रहे हैं वो अलग है. राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी. या आप खेद प्रकट करिए, अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर