Thursday, October 29, 2026

धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज़ से पहले मचा बवाल, साउथ के कई हिस्सों में फिल्म हुई कैंसिल

मुंबई:  इस साल की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर द रीवेन्ज ने रिलीज से पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन 18 मार्च को होने वाली पेड रिव्यू ने पहले से ही साबित कर दिया है की मूवी को लेकर लोग कितने इक्साइटिड हैं, और बेकरार हैं की जल्द से जल्द फिल्म रिलीज हो। दरअसल“` सैकनिल्क के एक रिपोर्ट के मुताबिक पेड रिव्यू के लिए बुक की गई अड्वान्स सीट ने महोल दिलचस्प कर दिया है क्योंकि, अकेले केवल भारत में लगभग 47 करोड़ से ज़्यादा की बुकिंग हो चुकी है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है की अब टक ये फिल्म 156 करोड़ से ज़्यादा कमाई कर चुकी है वो भी केवल अड्वान्स बुकिंग से जो की किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। 19 मार्च की के लिए हुई बुकिंग के अलावा फ़ॉरेन मार्केट भी में 75 करोड़ से ज़्यादा की प्री सेल बुकिंग हो चुकी है, जो की बताती है की फैंस के मन में फिल्म को लेकर कितना उत्साह है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में तेल टैंकर पलटते ही लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

इसके अलावा हर सिनेमाघर में केवल धुरंधर द रीवेन्ज ही लगी हुई है,लोगों के बीच इसका पागलपन देखते हुए ,सिनेमाघरों ने इस फिल्म की संख्या बढ़ा दी है, यहाँ तक कि पूरे दिन सवेरे 6 बजे से लेकर देर रात बारह बजे तक यही लगाई गई है। हालांकि फिल्म को लेकर जब पूरे देश में उत्साह है, वहीं साउथ के कई हिस्सों में फिल्म के नॉन हिन्दी शो एन मौके पर कैन्सल कर दिए गए है। दरअसल तमिल में ब्रोडवे सिनेमा ने अपने आधिकारिक पेज पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी , उन्होंने लिखा, की द रिवेंज’ के तमिल पेड प्रीव्यू के आज शाम के शेड्यूल्ड शोज कंटेंट की ‘नॉन-अवेलेबिलिटी’  के कारण कैंसिल किए जा रहे हैं। हालांकि, हिंदी पेड प्रीव्यू शोज अपने तय समय पर चलेंगे। जिन लोगों ने तमिल शोज बुक किए थे, उनका रिफंड जल्द ही प्रोसेस कर दिया जाएगा। आपकी असुविधा के लिए हमें खेद है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर