Thursday, October 29, 2026

भारत की वर्ल्ड कप जीत को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, महिला टीम को भी दिया श्रेय !

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने कुछ दिन पहले हीं वर्ल्ड कप जीता. T20 मुंबई लीग के चौथे सीजन के लॉन्च ईवेंट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की उपलब्धियों को लेकर खुशी जताई, यजुर कहा की टीम लगातार जिस तरह से खेल रही है देख कर बहुत खुशी होती है गर्व महसूस होता है। दोनों ही टीमें भारत का नाम रौशन कर रही हैं।

T20 वर्ल्ड कप जीत को लेकर रोहित शर्मा ने आगे कहा की पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसमे उनके हाथों काफी बड़ी सफलताएँ भी आई हैं। ऐसे में टीम अपने उस दौर में है जहां महिला पुरुष दोनों की ही टीम एक लय में है, दोनों के पास ही मोमेन्टम है। इसके अलावा अन्डर 19 की टीम भी अच्छी खेल का प्रदर्शन कर रही है।

रोहित शर्मा ने कहा की महिलाएँ भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और उन्होंने हरमनप्रीत की कप्तानी में मिली वर्ल्ड कप जीत का भी ज़िक्र किया, कहा की महिला टीम कि एतिहासिक जीत भी इसका एक हिस्सा है, जहां टीम ने पहली बार आईसीसी विमेनस वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की । भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया क्योंकि, टीम की ये लगातार दूसरी जीत थी, और ऐसा करने वाली भारत पहली टीम बनी।  भारत की जीत का ये सफर 2024 से शुरू हुआ जब भारत ने रोहित शर्मा कि अगुवाई में आईसीसी t20 वर्ल्ड कप जीता। फिर 2025 में चॅम्पियन्स ट्रॉफी भी अपने नाम किया। 2026 में भी भारत फिर एक बार वर्ल्ड चॅम्पियन बनी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर