गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना में आज से रोड सेल पुनः शुरू हो गया है। कोयले का उत्पादन और प्रेषण शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्ष 2022 से यहां कोयले का उत्पादन और प्रेषण बंद था। अथक प्रयासों के बाद अब उत्पादन शुरू हुआ और रोड सेल भी चालू हो गया है। जल्द ही रेल प्रेषण के लिए भी कोयला उपलब्ध कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को वोट बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च
रोड सेल शुरू होने से सीसीएल अधिकारियों, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और लोडिंग मजदूरों में उत्साह है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मौके पर सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना और यूनियन नेता तेजलाल मंडल मौजूद रहे।


