Monday, October 5, 2026

JPSC JSSC Reform मंच की झारखंड सरकार से अपील, 7 अक्टूबर की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में मजबूती से रखे पक्ष

रांची : JPSC JSSC Reform मंच ने आज मोरहाबादी के बापू वाटिका में प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने इस दौरान 7 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई को लेकर जानकारी दी. उनका कहना है की अगली सुनवाई में सरकार हमारा पक्ष मज़बूती से रखे, CID द्वारा दिए गए सबूतों को भी बेहतर तरीके से पेश करे. ऐसे में JPSC JSSC रिफार्म मंच के सदस्यों ने सीआईडी की चल रही जांच पर भी नाराज़गी जताई है.

इसे भी पढ़ें : मिशन 2029 को लेकर कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक, झारखंड संगठन की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

उनका कहना है कि सीआईडी अच्छे से जांच नहीं कर रही है. शुरुआत में जो आश्वासन दिया गया था उसपर भी सिर्फ़ टाल मटोल किया जा रहा है. उन्होंने कहा की जो एग्जाम रद्द किए गए , उनको वैसे ही बरकरार रखा जाए. उन्होंने जो छात्रों पर FIR दर्ज की गई थी, उस मामले में भी आज बेल याचिका ख़ारिज कर दी गई, इसको लेकर भी छात्र नाराज़ है.

उन्होंने कहा कि ‘हम प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसा क्या ग़लत किया की हमको ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. अगर ये मांगे पूरी नहीं की जाती है तो फिर आने वाले दिनों में एक बार फिरसे प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुआ था उसे स्थगित किया गया था. एक बार फिर भरोसा करके 18 तक समय दिया गया है , उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो फिर हम इस बार चुप नहीं बैठेंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर