Monday, November 2, 2026

ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी से छोड़ी, फ़्रेंचाइज़ी ने प्रतिक्रिया में ये कहा

न्यूज डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कहा है कि फ़्रेंचाइज़ी ने ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. एलएसजी के मुताबिक़, पंत ने ख़ुद ही कप्तानी से हटने का अनुरोध किया था. एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ़्रेंचाइज़ी से संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है.”

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम, राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

27 करोड़ में खरीदा था

उन्होंने कहा, “ऐसे फ़ैसले कभी आसान नहीं होते. कप्तान के तौर पर ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम में जो योगदान दिया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं.” ऋषभ पंत साल 2025 में एलएसजी से जुड़े थे. उनसे पहले टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज़ किए जाने के बाद पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.

पंत की कप्तानी में LSG का प्रदर्शन

पंत की कप्तानी में एलएसजी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. आईपीएल 2025 में एलएसजी प्वॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर थी, जबकि इस साल टीम दसवें स्थान पर है. 19वें सीजन में लखनऊ ने 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते। 8 अंकों के साथ LSG प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। दूसरी ओर ऋषभ पंत बल्‍ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

अगला कप्तान कौन?

पंत के कप्‍तानी से हटने के बाद फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर लखनऊ सुपर जांयट्स का अगला कप्‍तान कौन होगा? फ्रेंचाइजी ऑक्‍शन में नए प्‍लेयर पर दांव लगाएगी, या टीम में मौजूद किसी को कमान सौंप देगी। LSG के कप्‍तान बनने की रेस में 1 नाम सबसे आगे चल रहा है। यह प्‍लेयर कोई और नहीं ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 कप्‍तान मिचेल मार्श हैं। मार्श के पास टी20 इंटरनेशनल में कप्‍तानी का अनुभव है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर