Wednesday, September 23, 2026

26 सितंबर से शुरू होगा ‘राइज एंड फॉल 2’, वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलेंगे 15 कंटेस्टेंट्स

मनोरंजन डेस्क: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इस बार शो में ग्लैमर के साथ राजनीति, सोशल मीडिया और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे भी नजर आएंगे। शो में सबसे बड़ा बदलाव होस्ट को लेकर हुआ है। पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, जबकि अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स एक ही छत के नीचे रहेंगे। यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा, बल्कि कंटेस्टेंट्स को पावर, रणनीति, दोस्ती और गठबंधन का भी खेल खेलना होगा।

इसे भी पढ़ें : नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद लालबागचा राजा पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा के चरणों में रखा अवार्ड

बिहार के चेहरों पर रहेगी नजर

इस सीजन में बिहार से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। शो में तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप की मौजूदगी को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

‘राइज एंड फॉल 2’ के 15 कंटेस्टेंट्स

इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें करण पटेल, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, सीवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, इरिना रुडाकोवा और अनिश भगत शामिल हैं।

26 सितंबर से शुरू होगा पावर का नया खेल

‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होगा। शो को Prime Video और MX Player पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। इसके एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे। शो में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। रूलर्स पेंटहाउस में रहेंगे, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर टास्क पूरे करने होंगे और खेल में बने रहने की कोशिश करनी होगी।

दर्शकों के हाथ में होगी पावर

इस सीजन में दर्शकों की भूमिका भी काफी अहम होगी। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर सकेंगे और यह तय करने में भूमिका निभाएंगे कि कौन पेंटहाउस की लग्जरी में रहेगा और किसे बेसमेंट में रहकर टास्क करना होगा। अब देखना होगा कि बदलती रणनीति, दोस्ती और गठबंधन के बीच कौन कंटेस्टेंट्स इस पावर गेम में अपनी जगह बनाए रखता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर