Friday, September 25, 2026

बिहार में रिटायर्ड महीला टीचर के घर में घुस कर की हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में AG कॉलोनी पार्क के पास रिटायर्ड महिला टीचर की हत्या की गई। अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से कई वार किए और गला काटकर उनकी हत्या कर दी, शरीर पर कई जगह चाकू से हमले के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी, (उर्म 78)के तौर पर हुई, वो बिल्डिंग में अकेले रहती थीं। महिला के शरीर से गहने गायब हैं, लेकिन घर का सारा सामान ठीक-ठाक मिला है। पुलिस लूट के इरादे से हत्या समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला की एक बेटी और 2 बेटे हैं,बड़ा बेटा उज्ज्वल देहरादून में प्रोफेसर है। दूसरा बेटा उत्कल कुमार दिल्ली में मल्टीनेशनल बैंक ऑफ अमेरिका में अधिकारी है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले घटनास्थल पर पड़ोस की महिला पहुंची थी। उसने महिला की बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला की बेटी इसी ब्लिडिंग में डांस क्लास चलाती थी।

माधवी कुमारी के पति अमरेंद्र कुमार दास AG दफ्तर में अधिकारी थे, 8 साल पहले रिटायर्ड हुए थे। उनकी 6 साल पहले देहांत हुई । पुलिस ने नौकरानी समेंत दो को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु कर दी। मौके पर सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार सहित स्थानीय थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सचिवालय SDPO 2 ने बताया कि, ‘आज शास्त्री नगर थाना को यह सूचना मिली थी AG कॉलोनी में हाउस नंबर सी 71 में कुछ घटना घटी है। सूचना के सत्यापन के लिए शास्त्री नगर थानाध्यक्ष तुरंत घटना स्थल पहुंचे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर