Friday, September 25, 2026

The Vvaan Movie Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की चर्चित फिल्म ‘The Vvaan: Force of the Forrest’ आज यानी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। यह फिल्म फैंटेसी, मिस्ट्री और थ्रिलर के साथ भारतीय लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को कहानी का हिस्सा बनाती है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले अरुणाभ कुमार से जुड़ा है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।

इसे भी पढ़े: 25 सितंबर का राशिफल: जाने अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आज का दिन

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ऋषि नाम के एक शहरी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार स्थित अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। यहां एक ऐसे जंगल की कहानी सामने आती है, जहां सूर्यास्त के बाद जाना मना है। जंगल और वन देवी से जुड़ी पुरानी मान्यताओं के बीच ऋषि का सामना रहस्यमयी और अलौकिक घटनाओं से होता है। कहानी में आस्था, लोककथा, जमीन का विवाद और अलौकिक शक्तियों को जोड़ा गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, अनुप सोनी, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 17 मिनट बताई गई है।

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

रिलीज के शुरुआती घंटों में सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म के लोककथा वाले हिस्से, विजुअल्स और सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है, जबकि कुछ प्रतिक्रियाओं में कहानी और कॉमेडी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। फिल्म की समीक्षाओं में भी इसके विजुअल्स और लोककथा वाले आइडिया की चर्चा हुई है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर अलग-अलग राय सामने आई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर