रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का मतदान 23 फरवरी को हुआ. अब राज्य के लोगों को चुनाव परिणाम का इंतजार है जो कल यानी 27 फरवरी को आएंगे. 27 फ़रवरी की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. बता दें, झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकाय हैं। बीते 23 फरवरी को 62% वोटिंग हुई थी जिसमें कुल 4,307 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे जहां 896 अति संवेदनशील और 2,445 संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।
Highlights:
इस बार का चुनाव क्यों है खास
झारखंड नगर निकाय चुनाव इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से लंबित थी। इसके वावजूद 23 फ़रवरी को 43 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट दिया है। 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, इसके साथ ये भी पता चलेगा कि INDI अलायंस की क्या स्थिति है जनता के बीच। साथ ही जनता ने किस उम्मीदवार को किस पार्टी से चुना है। क्योंकि ऐसा मन जा रहा है की भाजपा ने चुनाव में काफी जोर लगाया है।
कहाँ देखे नतीजे?
झारखंड निकाय चुनाव मतगणना का लाइव अपडेट और आधिकारिक रिजल्ट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट (sec.jharkhand.gov.in) पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप तेज और सटीक अपडेट के लिए एयर नाउ डॉट को डॉट इन (https://airnow.co.in/) की वेबसाइट पर देख सकते है .


