Thursday, October 29, 2026

RCB vs GT: HPCA में आमने सामने होंगे किंग और प्रिंस! क्या बिना खेले ही फाइनल में पहुंचेगी RCB?

RCB vs GT: IPL 2026 का पहला QUALIFIER मुकाबला आज शाम 7:30 बजे धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच ये मुकाबला होने जा रहा है। इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है, एक टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पर रही तो, दूसरी दूसरे स्थान पर।

मुकाबले दोनों ने बराबर खेले। 14 मुकाबलों में दोनों ही टीमों ने 9-9 मुकाबले जीते हैं। दोनों ही टीमों के 18-18 पॉइंट्स रहे, RCB टॉप पर रही और GT दूसरे पर फिनिश की कारण सिर्फ नेट रन रेट का रहा, RCB का गुजरात से नेट रन रेट बस जरा सा बेहतर रहा।

इसे भी पढ़ें : देश में डेमोग्राफिक बदलाव पर केंद्र सरकार सख्त, गृह मंत्रालय ने बनाई हाईलेवल कमेटी

इस सीजन दोनों टीमों ने अपने हर मुकाबले में बेहतर किया। हेड टू हेड की बात करें तो इस सीजन दोनों टीमें एक दूसरे से दो बार भिड़ी हैं, एक मुकाबला बेंगलुरू के नाम रहा तो, दूसरा गुजरात के। पहले मैच में गुजरात ने चार विकेट से बेंगलुरू को मात देते हुए मुकाबला अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मुकाबले में बेंगलुरू ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी, यानि दोनों में से कम कोई नहीं है।

आज एक बार फिर शाम को दोनों आमने सामने होंगी, फाइनल की टिकट के लिए मुकाबला होगा ,जो जीतेगा वो फाइनल में जाएगा, जो हारेगा वो QUALIFIER 2 में एलिमिनटेर में जीत के आई टीम के साथ भिड़ेगा। गुजरात की टीम मजबूत गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के दम पर मैदान में उतरेगा, वहीं बेंगलुरू इस सीजन रजत पटीदार की कप्तानी में एटैक्किंग मोड में नजर आई है, और इस मुकाबले में भी वो चढ़ के खेलने की कोशिश करेंगे।

अब मुकाबला तो ठीक है, लेकिन आज के मुकाबले में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को धर्मशाला में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो फिर किसका फायदा होगा। अगर बारिश हुई तो फिर बेंगलुरू बिना खेले ही फाइनल के लिए QUALIFY कर जाएगी, क्योंकि RCB ने पॉइंट्स टेबल में टॉप किया है, तो इसका फायदा इनको सीधे फाइनल में पहुंचा सकता है।

बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट।

गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर