एजुकेशन: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने M.Ed semester-1 (academic year 2025-2027) की परीक्षा तिथि तय कर दी गई है। परिक्षाएं 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक है।
Highlights:
M.Ed का एग्जाम सेंटर
बता दें, कि बेथेसदा वीमेंस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और मनरखन महतो बीएड कॉलेज के छात्रों के लिए संत पॉल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र होगा। वहीं, उर्सूलाइन वीमेंस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज लोहरदगा के विद्यार्थियों के लिए बीएस कॉलेज लोहरदगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से जुड़ी बाकी जानकारी, जैसे कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे या परीक्षा के लिए क्या गाइडलाइंस होंगी, ये जल्द ही बताई जाएंगी।
ग्रेजुएशन सेमेस्टर-3 का भी रिजल्ट जारी
वहीं इसी के साथ रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रेजुएशन सेमेस्टर-3 जेनरल सीबीसीएस बैकलॉग (CBCS backlog) का रिज़ल्ट भी जारी कर दिया है। बता दें, कि यह परीक्षा जून 2026 में हुई थी।


