Saturday, October 31, 2026

बोकारो में जंगली हाथी के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, वन विभाग ने की ये अपील

बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के कुसुमडीह क्षेत्र में बीती रात हाथियों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों में घटना की जानकारी वन विभाग को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायल का इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में 3 हाथियों का झुंड घूम रहा था. वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने और उस मार्ग में पैदल गुजरने से मना किया था. इसके बाद भी केरी का एक व्यक्ति कार्तिक बेसरा रात के समय पैदल अपने घर की ओर निकल पड़ा.

मंदिर के पास हाथियों से हुआ सामना

जानकारी के अनुसार, कार्तिक दामोदर नदी पर बने पुल को पार करते हुए कुसुमडीह स्थित मंदिर के पास पहुंचा. इस दौरान उसका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक हाथी ने उसे उठाया और पटक दिया और फिर उसकी कमर के बाईं ओर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है. वहीं इस घटना से लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़े: अजमेर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

वन विभाग ने आमजन से की अपील

40 वर्षीय घायल कार्तिक घटना से पहले अपनी पत्नी के साथ गोला प्रखंड के शीशाटांड़ स्थित एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. वहीं किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से कहासुनी हुई और वह गुस्सें में आकर रात में पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़ा. परिजनों ने घटना की सूचना सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. ताकि इस तरह से घटनाओं से बचा जा सकें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर