रांची : आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ट्रैफिक एसपी समेत कई डीएसपी, डीएसपी यातायात, थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
Highlights:
अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा तेज और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने से किस प्रकार गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
इस जागरूकता अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिससे आम जनता को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
पीसीआर पदाधिकारियों को विशेष निर्देश
इधर राजधानी रांची में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी त्यौहारों को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु न्यू पुलिस लाइन में जिले के पीसीआर वाहन के चालक एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें सभी को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करें, दूसरे पीसीआर वाहनों से समन्वय बनाए रखें, सूचना प्राप्त होते ही अति शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे.
इसके अलावा प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों जैसे बैंक,पेट्रोल पंप,ज्वेलरी की दुकान इत्यादि पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया,साथ ही साथ अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहो एवं गलियों में पेट्रोलिंग करने का प्रयास करें l इसके अलावा सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया और चेतावनी भी दी गई कि किसी तरह की लापरवाही बरतने में पर सख्त से सख्त का कार्रवाई की जाएगी l

