Thursday, October 29, 2026

रांची: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्तता का आरोप, 5 पुलिसकर्मी को एसएसपी ने किया सस्पेंड

रांची: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्तता का आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इन पुलिसकर्मियों पर जुआ का खेल में मदद करने और पैसे लेकर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है. बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हुए थे.

इन वायरल एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी जुआ खिलाने के एवज में कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा था. तो वहीं दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर सनसनीखेज आरोप लगाया. महिला का दावा था कि पुलिसकर्मी ब्राउन शुगर की बिक्री करने देने के बदले में उनसे पैसों की मांग करते हैं.

एसएसपी के आदेश पर जिन जवानों को निलंबित किया गया है, वे मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे. एसएसपी ने निलंबन तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर