Thursday, October 29, 2026

रांची एसएसपी ने कांके थानेदार प्रकाश रजक को किया सस्पेंड, जमीन संबंधी विवादों और बढ़ते अपराध पर गिरी गाज

रांची : राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रकाश रजक पर पद का दुरुपयोग कर जमीन कारोबारियों से मिलीभगत करने और उन्हें गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे।

स्थानीय लोगों ने भी थानेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थानेदार के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर दी। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके अलावा लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया। कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ था। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर फायरिंग की घटना और अगले ही दिन बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में चोरी व तोड़फोड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर