Wednesday, October 28, 2026

रांची पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर कसी कमर, एसएसपी ने सड़क पर उतर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची: राजधानी रांची में कल से कई दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल खुल जाएंगे. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और सिटी एसपी पारस राणा समेत कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

अधिकारियों के इस काफिले ने शहर के संवेदनशील और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.।एसएसपी और उनकी टीम ने रात के वक्त शहर के हरमू रोड, मेन रोड, अरगोड़ा चौक, रातु रोड, स्टेशन रोड समेत कई क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन का मुख्य फोकस दुर्गा पूजा के मद्देनजर बनाए गए ड्रॉप गेट और ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था पर रहा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में 20 सीटें सुरक्षित रखने का दिया निर्देश, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दिनों में पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रण के लिए रणनीतिक स्थानों पर पुख्ता बैरिकेडिंग की जाए. साथ ही, यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड) के आने-जाने में कोई बाधा न आए और आम नागरिकों को पैदल चलने या वाहन लेकर निकलने में सुगमता हो. एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बलों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के आदेश जारी किए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर