Saturday, October 31, 2026

रांची : कांटाटोली चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर नई व्यवस्था लागू, लोक भवन के पास बनेगा गोल चक्कर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगा. यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम, एनएचएआई और बिजली विभाग ने संयुक्त रुप से बड़ा कदम उठाया है. इन विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों का विस्तृत निरीक्षण किया और जाम के सही कारणों का पता लगाया गया.

सजना चौक और डांगरा टोली की तरफ से कांटा टोली आने वाले ऑटो और ई रिक्शा कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे मंगल टावर के नीचे से यू टर्न घुमाकर स्टेशन रोड की तरफ जाएगा. नामकुम की ओर से आने वाले ऑटो और ई रिक्शा खादगड़ा मुख्य द्वार के पास से यू टर्न मुड़कर सर्जना चौक की तरफ जाएगा.

बिजली पोल बना जाम का मुख्य कारण 

रेडियम चौक से किशोरी यादव चौक और न्यू मार्केट चौक तक सड़क की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया. जहां अधिकारियों ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और अन्य संरचनाएं को देखा. जो ट्रैफिक जाम का बड़ा कारण बन रहा हैं. वहीं इन बिजली पोलो को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा किया जा सके. न्यू मार्केट चौक शहर का सबसे व्यस्त इलाका है जहां दोनों तरफ से लेफ्ट टर्न को फ्री करने का भी प्रस्ताव रखा गया है. जिसके लिए कुछ अतिक्रमण और दुकानों को हटाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा इस बदलाव से लोगों को जाम में राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े: पलामू डीसी का फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी का प्रयास, प्रशासन की अपील

जाकिर हुसैन पार्क के पास बनेगा गोलचक्कर 

जाकिर हुसैन पार्क के पास नया गोलचक्कर बनाने का निर्णय लिया गया है. यह कदम शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों के अनियंत्रित दबाव को नियंत्रित करने में मदद करेगा. वहीं नागा बाबा खटाल के पास सड़क को डबल लेन की योजना पर भी काम शुरु किया गया है. जिससे विशेष रुप से रातू रोड की ओर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी. इस इलाके प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे पैदल और वाहनों में जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

रांची की भौगोलिक स्थिति और बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव बेहद जरूरी है. इसके साथ ही शहर की सड़कों पर लोग अवैध रुप से पार्किंग करते है, जो जाम का प्रमुख कारण माना जा रहा है. इसी सभी बातों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए चिह्नित स्थानों पर नए पार्किंग स्टैंड बनाए जाएंगे. वहीं नगर निगम के नाम पर अवैध रुप से पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. पूरा प्लान चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा ताकि शहर में स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर