पलामू: झारखंड के पलामू में साइबर ठगों ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू किया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.
Highlights:
डीसी का फर्जी व्हाट्सएप
जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने डीसी के नाम और फोटो का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाया है. जिससे सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को मैसेज भेजा जा रहा हैं. उन मैसेजों में कभी जरूरी काम का हवाला दिया जा रहा, तो कभी व्यक्तिगत मदद के नाम पर जानकारी मांगी जा रही है.
इसे भी पढ़े: पटना में कंबल में लिपटा मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, शरीर पर चोटों के कई निशान
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह प्रोफाइल पूरी तरह से फर्जी है और इसका उपायुक्त कार्यालय से कोई भी संबंध नहीं है. वहीं लोगों से अपील भी की गई है कि किसी भी अनजान नंबर से मैसेज आए, खासकर अगर वहां किसी बड़े अधिकारी के नाम पर हो, तो उस पर तुरंत भरोसा न करें. संबंधित कार्यालय जाकर पहले इस बात की पुष्टि करें उसके बाद ही भरोसा करें.
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी या किसी भी प्रकार की कोई गोपनीय सूचना उनसे साझा न करें. साइबर ठग हमेशा भावनात्मक या दबाव बनाकर लोगों से जानकारी लेने की कोशिश करते है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है.
संदिग्ध मैसेज पर दें जानकारी
प्रशासन ने लोगों से कहा कि अगर इस तरह के संदिग्ध मैसेज आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को इसकी जानकारी दे. इसके साथ ही उस नंबर को ब्लॉक करें और किसी भी फाइल या लिंक पर क्लिक न करें. लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है ताकि वे इस तरह के साइबर ठगों से अपना बचाव कर सके.



