रांची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व के पावन उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव के महापर्व का विशाल आयोजन 15 जनवरी दोपहर 12:00 बजे मोराबादी मैदान में होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के संरक्षक व केंंद्रीय मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया।
समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे नमो पतंग उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से नमो पतंग, लटेर, धागा का भी वितरण किया जाएगा साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कम्बल , तिलकुट का भी वितरण किया जाएगा। जैसा कि ज्ञात है कि नमो पतन का आयोजन गत 20 वर्षों से किया जाता रहा है छोटे बच्चों के बीच खिलौने का भी वितरण किया जाएगा।
वही मकर संक्रांति के इस महापर्व पर समिति की ओर से खिचड़ी का भोग भी लगाकर लोगों के बीच वितरण किया जाएगा। समिति के संरक्षक श्री संजय सेठ, श्री अजय मारु,अध्यक्ष मुकेश काबरा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष पर होने वाले नमो पतंग के विशाल महोत्सव में इष्ट मित्रों सहित सपरिवार पहुंचने का आग्रह किया है।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्री संजय सेठ ,अजय मारू, मुकेश काबरा,ऐश्वर्य सेठ,पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार,नीरज कुमार,नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा ,सतीश, संजय सिंह (लालू) कमलजीत सिंह (शंटी) राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू ,मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा,कुमुद झा, भानु प्रकाश जालान सहित कई लोग मौजूद थे ।


