Wednesday, October 28, 2026

रांची: कांटाटोली चौक पर सड़क सुरक्षा का संदेश, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की अपील

रांची : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने कांटाटोली चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आर्चरी मस्कट (शुभंकर) ‘प्रताप’ के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ईशान किशन हुए दूसरे T20 से बाहर, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग 11 मौका?

अभियान के दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात संकेतों और सड़क चिह्नों का पालन करने तथा निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई।

आम लोगो को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। पुलिस के शुभंकर ‘प्रताप’ ने भी लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत बनाएं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर